Homeउत्तर प्रदेशगौरीगंज मलिक मोहम्मद संयुक्त जिला अस्पताल में बीते 15 दिनों से ठप...

गौरीगंज मलिक मोहम्मद संयुक्त जिला अस्पताल में बीते 15 दिनों से ठप अल्ट्रासाउंड जांच सुविधा को लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन

8 / 100 SEO Score

अमेठी जनपद – गौरीगंज मलिक मोहम्मद संयुक्त जिला अस्पताल में बीते 15 दिनों से ठप अल्ट्रासाउंड जांच सुविधा को लेकर महिलाओं ने प्रदर्शन किया। हाथों में लाठी-डंडे लिए तमाम महिलाएं अस्पताल परिसर में पहुंचीं और जांच सेवा बहाल करने के साथ प्रशिक्षुओं की मनमानी रोकने की मांग उठाई। किसान नेता रीता सिंह ने कहा कि रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर जाने के बाद से अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच पूरी तरह बंद है। इससे मरीज परेशान हैं। महिलाओं ने आरोप लगाया कि अस्पताल में मरीजों को समुचित जांच सुविधा नहीं मिल रही। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से मांग की है कि अल्ट्रासाउंड जांच सेवा को नियमित किया जाए और रेडियोलॉजिस्ट की तत्काल तैनाती हो। मौके पर पहुंचे सीएमएम डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने महिलाओं से बातचीत कर समस्याओं का जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि शासन को पत्राचार कर रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती की प्रक्रिया तेज की जाएगी।  प्रदर्शन में श्याम कली, ऊषा, नौरंगा, कमलेश, सरोज और धनपता आदि शामिल रहीं।

8 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular