Homeउत्तर प्रदेशग्राम्यांचल परिसर स्थित स्मृति उपवन में मनाई गई पूर्व मंत्री स्वर्गीय पंडित...

ग्राम्यांचल परिसर स्थित स्मृति उपवन में मनाई गई पूर्व मंत्री स्वर्गीय पंडित श्यामलाल बाजपेई की पुण्यतिथि

7 / 100 SEO Score

हैदरगढ़, बाराबंकी – एसएनबी क्षेत्र के पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री स्वर्गीय पंडित श्यामलाल बाजपेई की पुण्यतिथि ग्राम्यांचल परिसर स्थित स्मृति उपवन में मनाई गई। इस अवसर पर स्मृति उपवन में स्थापित स्वर्गीय पंडित श्यामलाल वाजपेई की प्रतिमा पर उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति व जनजाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत व भाजपा नेता पंडित सिद्धार्थ अवस्थी ने माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की इस अवसर पर अपने संक्षिप्त संबोधन में श्री रावत ने कहा की श्री श्याम लाल बाजपेई एक कर्मठ तथा जुझारू नेता थे, जनता की सेवा में तो वह समर्पित थे ही साथ ही एक नेक तथा मिलनसार प्रतिभा के भी धनी थे। भाजपा नेता पंडित सिद्धार्थ अवस्थी ने कहा कि श्री वाजपेई का व्यक्तित्व वह कृतित्व आज भी लोगों को प्रेरणा देने का काम कर रहा है। सिद्धू भैया ने कहा कि श्री वाजपेई जी ने लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र संघ के अध्यक्ष पद पर रहते हुए जहां छात्र-छात्राओं व युवाओं में एक नया जोश भरने का काम किया वही विधायक व मंत्री रहते हुए विकास के नए आयाम भी स्थापित किया और यही कारण है कि वाजपेई जी आज भी लोगों के दिलों में अपनी पहचान बनाए हुए हैं। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष जनार्दन शुक्ला, युवा उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजकुमार सोनी, भाजपा सेक्टर अध्यक्ष करुणेश द्विवेदी, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष त्रिवेदीगंज उत्तम वर्मा, तथा माता-पिता धाम के मुखिया पंकज मिश्रा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular