Homeउत्तर प्रदेशघटिया निर्माण सामग्री से बन रहे मार्ग बनने के साथ ही हो...

घटिया निर्माण सामग्री से बन रहे मार्ग बनने के साथ ही हो लहे जर्जर

7 / 100 SEO Score

सतरिख, बाराबंकी – भले ही प्रदेश सरकार गड्ढा मुक्त सड़कों को ख्याब दिखा रही हो लेकिन हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। बाराबंकी जिले के सतरिख क्षेत्र में पारादीपू गांव से जैदपुर जाने वाली सडक की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि इसे सडक कहना भी गलत होगा यह मार्ग गड्ढों उखडे हुए पत्थरों और उडती धूल से अटा पडा है। इस रास्ते पर निकलने वाले बाइक सवार रोजना चोटिल होते है। सोचिए एक लिंक रोड कई गांवो के लोगो की लाइफ लाइन है। वो जर्ज़र होकर पूरी तरह से गड्ढे में तब्दील हो चुकी है। रोज स्कूल जाने वाले मासूम बच्चे तक इस टूटी फूटी सडक की भेट चढ रहे है। उनकी साइकिलें और बाइक गड्ढे और पत्थरों की वजह से गिर चोटिल हो जाते है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ समय पहले पीडब्ल्यूडी ने इस सडक के गड्ढे भरवाए थे। लेकिन ठेकेदार ने घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया। नतीजन चंद दिनों में ही पूरी सडक फिर से बर्बाद हो गई। आखिर कब तक लोग इस बदहाल सडक पर अपनी जान जोखिम में डालते रहेंगें। 

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular