त्रिलोकपुर, बाराबंकी – रामनगर विकासखंड स्थित बंजरिया गांव में एक किसान को घटिया बीज की वजह से भारी नुकसान उठाना पड़ा है।पीड़ित किसान सूरज वर्मा ने पहली बार गणेश बीज भंडार से गोभी का बीज खरीदकर 20 बीघे में खेती की थी। किसान सूरज वर्मा ने बताया कि उन्होंने 2 लाख रुपए की लागत से गोभी की फसल लगाई थी। लेकिन घटिया क्वालिटी के बीज की वजह से पौधे में फूल नहीं आया। वर्तमान बाजार भाव के हिसाब से उन्हें 5लाख रुपए का नुकसान हुआ है। पहली बार गोभी की खेती करने वाले सूरज को अच्छे मुनाफे की उम्मीद थी। जब वह गणेश बीज भंडार बाराबंकी पहुंचे और घटिया बीज की शिकायत की, पीड़ित किसान ने दुकान मालिक ने केवल बीज की आधी रकम लौटाने की बात कही। नुकसान से परेशान होकर किसान ने पूरी फसल को जोत दिया है।पीड़ित किसान ने बीज भंडार के खिलाफ कार्रवाई की मांग।
घटिया बीज की वजह से हुआ किसान को लाखों का नुकसान
RELATED ARTICLES




