Homeउत्तर प्रदेशघरेलू उपभोक्ता को बिजली विभाग ने भेजा 5.27 लाख का बिल, उपभोक्ता...

घरेलू उपभोक्ता को बिजली विभाग ने भेजा 5.27 लाख का बिल, उपभोक्ता की उड़ी नींद

8 / 100 SEO Score

सिरौलीगौसपुर, बाराबंकी – बिजली विभाग की लापरवाही के चलते बदोसरांय कस्बे के एक नियमित भुगतान करने वाले घरेलू उपभोक्ता को विभाग ने 5.27 लाख रुपये का बिजली बिल भेज दिया। इस भारी-भरकम बिल ने उपभोक्ता की नींद उड़ा दी है। पीड़ित उपभोक्ता अर्पित गुप्ता ने बताया कि वह हर महीने बिजली बिल का भुगतान करते हैं। लेकिन इस बार अचानक उन्हें 5,27,537 रुपये के बिल का मैसेज प्राप्त हुआ । जिससे वे स्तब्ध रह गए। इतना अधिक बिल देखकर उनका बी.पी. हाई हो गया। बिल में हुई गड़बड़ी को सुधारने के लिए अर्पित पिछले कई दिनों से विद्युत उपकेंद्र का चक्कर लगा रहे हैं। उन्होंने जूनियर इंजीनियर से कई बार बिल सही करने की गुहार लगाई । लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। विभागीय अधिकारियों की उदासीनता से परेशान होकर उन्होंने अब ऊर्जा मंत्री से भी शिकायत की है। जब इस मामले में विद्युत अवर अभियंता से संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। यह घटना बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती है । सामान्य घरेलू उपभोक्ताओं को लाखों का बिल भेजकर परेशान किया जा रहा है।इस सम्बन्ध में उप खंड अधिकारी अभिषेक मल्ल ने बताया कि नेट रीडिंग की गड़बड़ी के कारण ऐसा हुआ है। उसे सही कर दिया जाएगा।

8 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular