Homeउत्तर प्रदेशघर के पास टहल रहे एक युवक को गोली मारकर की गई...

घर के पास टहल रहे एक युवक को गोली मारकर की गई हत्या

7 / 100 SEO Score

कादीपुर सुल्तानपुर – मलिकपुर नोनरा गांव के पास बृहस्पतिवार रात करीब 9:30 बजे घर के पास टहल रहे राकेश (22) पर बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गंभीर रूप से घायल युवक को सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। वारदात में अंबेडकरनगर के हिस्ट्रीशीटर की भूमिका सामने आ रही है, जिससे दिसंबर 2024 में राकेश का विवाद हुआ था। मलिकपुर नोनरा निवासी राकेश बृहस्पतिवार रात करीब 9:30 बजे घर के पास टहल रहे थे, तभी बाइक से आए बदमाशों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। राकेश के दोनों हाथों में गोली लगी और वह जमीन पर गिर पड़े। गोलियों की तड़तड़ाहट सुनकर आसपास के लोग कुछ समझ पाते, इसके पहले ही हमलावर वहां से भाग निकले। राकेश को आनन-फानन सीएचसी लाया गया। एक गोली हाथ को चीरते हुए पेट में घुस गई थी, इसलिए राकेश को रेफर कर दिया गया। रात 11 बजे राकेश को मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, 26 दिसंबर 2024 को अंबेडकरनगर के हिस्ट्रीशीटर के साथ राकेश का विवाद हुआ था, जो मलिकपुर नोनरा दूध बेचने आता था। उसी ने राकेश पर हमला किया है। पीड़ित के परिवार के लोग भी उसी हिस्ट्रीशीटर का नाम ले रहे हैं। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। इधर, मेडिकल कॉलेज में मृतक के परिवार वालों ने हंगामा किया।  पुलिस ने किसी तरह समझाया।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular