Homeउत्तर प्रदेशघायल मां बेटे की मौत

घायल मां बेटे की मौत

10 / 100 SEO Score

मुंशीगंज – थाना अंतर्गत मुंशीगंज थाने के परितोष चौकी क्षेत्र के जामो भादर चौराहे पर आज शुक्रवार की शाम दो बाइक में आमने-सामने की टक्कर हो गई थी, एक बाइक पर तीन युवक सवार थे, जबकि दूसरी पर मां-बेटे सहित दो लोग सवार थे। तेज टक्कर से पहली बाइक पर सवार सुलतानपुर के लंभुआ थाना क्षेत्र के विवेक कुमार निषाद, मनीष कुमार श्रीवास्तव और अंकित कुमार सरोज तथा दूसरी बाइक पर सवार मुसाफिरखाना क्षेत्र के राकेश कुमार और उसकी मां घुटुरा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के जिला अस्पताल सुलतानपुर ले जाया गया था, अस्पताल में इलाज के दौरान मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के समसेरिया गांव के निवासी राकेश कुमार 23, और उसकी मां घुटुरा 45, की मौत हो गयी तथा गंभीर रूप से घायल मनीष कुमार श्रीवास्तव को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।

10 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular