कोठी, बाराबंकी – थाना क्षेत्र अजौवा गांव में रविवार को खेत में चरने गई बकरियां झुंड में से तीन बकरा व एक बकरी की संदिग्ध मौत हो गई। मलिक ने गांव के ही एक व्यक्ति पर संदिग्ध जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने का आरोप लगाया पीड़ितों ने इसकी शिकायत पुलिस की है। सूचना पर क्षेत्रीय पशु चिकित्सकों टीम ने पांचों शवों का पोस्टमार्टम किया है। जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि कोठी थाना क्षेत्र के अजौवा गांव निवासी हरिश्चंद्र रावत व महेश रावत पुत्रगण लखन व श्यामलाल पुत्र गयाप्रसाद रविवार तीनों लोगों की बकरा और बकरियां झुंड में एक साथ चरने के लिए गई थी। मगर उनकी तीन बकरा व एक बकरी संदिग्ध मौत हो गई। पीड़ितों का आरोप है कि गांव निवासी विमलेश पुत्र जागेश्वर ने गांव के ही महुआ के पेड़ के नीचे उबले हुए आलू में संदिग्ध जहरीला पदार्थ रखकर बकरियों को खिला दिया। जिससे हरिश्चंद्र की एक बकरी व एक बकरा, श्यामलाल के दो व महेश का एक बकरा की मौत हो गई है।इसकी शिकायत पर कोठी इंस्पेक्टर जितेंद्र प्रताप सिंह की टीम ने मौके की जांच की। सोमवार पशु चिकित्सा अधिकारी सिद्धौर डाक्टर समीम की टीम के द्वारा पांचों शव पोस्टमार्टम किया गया है। जिसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट आते ही कार्रवाई कई जाएगी। उधर, पीड़ितों ने बताया कि उनके करीब 50 हजार रुपए का नुकसान हुआ है।
चार बकरा व एक बकरी समेत पांचों शवों का हुआ पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर होगी कार्यवाही
RELATED ARTICLES




