रामसनेहीघाट, बाराबंकी- विधानसभा दरियाबाद का सम्पूर्ण विकास विधानसभा दरियाबाद के अन्तर्गत चैरासी कोसीय परिक्रमा मार्ग, इंडस्ट्रियल एरिया रामसनेहीघाट, टिकैतनगर बाईपास, दरियाबाद बाईपास, कल्याणी नदी तट पर बाजपुर पुल, कुंवरपुर पुल, शाहपुर-मुरारपुर पुल, दरियाबाद-नवाबगंज मार्ग चैड़ीकरण, देवीगंज-सुबेहा मार्ग चैड़ीकरण, मोहम्मदपुर-सिद्धौर मार्ग चैड़ीकरण एवं अन्य प्रस्तावित विकास कार्यों की उत्तर प्रदेश सरकार के खाद रसद राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने समीक्षा किया। शीघ्र क्रियान्वयन के लिए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
इस अवसर पर एस डी एम रामसनेहीघाट, सिरौलीगौसपुर, अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।
चौरासी कोसीय परिक्रमा मार्ग के प्रस्तावित कार्य की राज्यमंत्री ने की समीक्षा
RELATED ARTICLES




