त्रिलोकपुर, बाराबंकी – रामनगर तहसील के फतेहपुर थाना क्षेत्र में एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। प्यारेपुर गांव में चोरों ने किसान के घर से 3 लाख रुपये के जेवरात चुरा लिए। प्राप्त जानकारी पीड़ित किसान राजेश कुमार ने बताया कि बीती रात परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे। इस दौरान चोर घर में घुसे और लोहे का बक्सा चुरा ले गए। सुबह करीब 5 बजे यह बक्सा घर के पास स्थित बाग में खाली मिला। बक्से में रखे सभी जेवरात गायब थे। चोरी हुए जेवरात में 10 जोड़ी बिछिया, सोने की चेन, चांदी का सिक्का, नाथ, एक करधनी और सोने की माला कई अन्य कीमती आभूषण शामिल हैं। राजेश कुमार ने तुरंत फतेहपुर थाने में सूचना दी। थाना प्रभारी धीरेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास के इलाकों में चोरों की तलाश जारी है।
चोरो ने किसानों के घर को बनाया निशाना, 03 लाख के जेवरात किए पार
RELATED ARTICLES




