Homeउत्तर प्रदेशचोर ने गोदाम से चोरी की बाइक  सीसीटीवी कैमरे हुआ कैद

चोर ने गोदाम से चोरी की बाइक  सीसीटीवी कैमरे हुआ कैद

7 / 100 SEO Score

फतेहपुर, बाराबंकी – बड्डूपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हंसुआ पारा में एक चोर ने मिठाई की दुकान में काम करने  वाले युवक  रामू यादव की बाइक गोदाम से  चोरी कर ली। लेकिन गोदाम से बाइक ले जाते हुए  वह पूरी तरह से लगे कैमरे  में कैद हो गया है। जानकारी के अनुसार घटना शनिवार की रात की है। रामू यादव रोज की तरह शाम को दुकान पर काम करने आया। जो अपनी बाइक सड़क किनारे बने गोदाम में खड़ी कर दी। जिसके बाद वो अपने काम में लग गया। बढी रात में  किसी अज्ञात चोर ने बाइक चुरा ली। सुबह जब रामू यादव घर जाने के लिए गोदाम पहुंचे। तो वहां से बाइक गायब थी। उन्होंने आस-पास बाइक की तलाश की। लेकिन कहीं नहीं मिली। गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच करने पर फुटेज में एक अज्ञात युवक बाइक चोरी कर ले जाते हुए नजर आता है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर मिल गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular