Homeउत्तर प्रदेशछाए रहे बादल, धूप न निकलने से कंपकंपा गए लोग

छाए रहे बादल, धूप न निकलने से कंपकंपा गए लोग

7 / 100 SEO Score

सुल्तानपुर- जिले में दिनभर बादल छाए रहने से सोमवार को धूप नहीं निकली, जिससे गलन बढ़ गई। दिन में भी लोगों को ठिठुरन भरी सर्दी का अहसास हुआ। बचाव के लिए लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा। ज्यादातर लोग घरों में ही दुबके रहे। वहीं मौसम के बदलाव से आलू व सरसों की फसल पर पाला का खतरा मंडराने लगा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 19.0 और न्यूनतम 9.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार जिले में 8.0 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली दक्षिणी-पश्चिमी हवा से सर्दी और बढ़ गई। ठिठुरन भरी ठंड से जनजीवन प्रभावित हो गया। राहत पाने को लोग अलाव के इर्द-गिर्द बैठे नजर आए। जरूरी कार्य नहीं होने पर अधिकांश लोग घरों में गर्म कपड़े पहनकर बैठे रहे। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने, बारिश नहीं होने, पश्चिमी हवा तेज गति से चलने के साथ शीतलहर जारी रहने के आसार हैं।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular