Homeउत्तर प्रदेशछात्र पर लोहे की राॅड से किया गया जानलेवा हमला

छात्र पर लोहे की राॅड से किया गया जानलेवा हमला

6 / 100 SEO Score

ऊंचाहार, रायबरेली – पूरे रामजियावन मजरे सांवापुर नेवादा का शोमित एक निजी विद्यालय में इंटर का छात्र है। शुक्रवार सुबह वह अपने पिता बृजेश कुमार तिवारी के साथ बाइक से स्कूल जा रहा था। उसके साथ चचेरा भाई शोभित भी था। नजनपुर के पास रेल लाइन पर बने अंडरपास तक पहुंचे, तभी गांव के ज्ञानेंद्र तिवारी, प्रखर तिवारी, अंकित व अनुभव तिवारी ने उनपर लोहे की राॅड व लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोमित के सिर में राॅड लगने से वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। हमले में पिता व चचेरे भाई घायल हो गए। दोनों ने भागकर पास के एक घर में घुसकर अपनी जान बचाई। छात्र को बेहोश देख हमलावर मौके से भाग निकले। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद छात्र को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल छात्र के चाचा अजीत कुमार तिवारी ने कोतवाली में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का प्रयास व धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।

6 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular