Wednesday, February 11, 2026
spot_img

24.1 C
Delhi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img

Homeअमेठीजगदीशपुर पुलिस द्वारा फायरिंग व मारपीट की घटना में वांछित अभियुक्त हुए...

जगदीशपुर पुलिस द्वारा फायरिंग व मारपीट की घटना में वांछित अभियुक्त हुए गिरफ्तार

अमेठी – पुलिस अधीक्षक श्रीमती अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री हरेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना श्री अतुल कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में दिनांक 02.04.2025 को प्रभारी निरीक्षक थाना जगदीशपुर श्री धीरेन्द्र कुमार यादव मय हमराह द्वारा तलाश वांछित, देखभाल क्षेत्र व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 99/25 धारा 109, 190, 191(2), 191(3), 352, 351(3), 3(5) बीएनएस थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी में वांछित 02 नफर अभियुक्त 1. एजाज अहमद खां पुत्र रफात उल्ला खां निवासी ओमेक्स आर0 जेड0 16/601 सुशांत गोल्फ सिटी जनपद लखनऊ उम्र करीब 36 वर्ष, 2.शमीम मिन्टू खां पुत्र मो0 मुस्तकीम निवासी नरायनपुर जहानडीह थाना महराजगंज तराई जनपद बलरामपुर हाल पता सिविल लाइन दुर्गापुर मोहल्ला थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी उम्र करीब 38 वर्ष को सियारबासा मोड़ के पास से समय करीब 12.10 बजे दिन में गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तों की निशानदेही पर मारपीट की घटना में प्रयुक्त 02 अदद बांस की लाठी बरामद हुई । पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि हम दोनों लोग दिनांक 01.04.2025 को ग्राम इटरौर में वर्ना कार सं0 यूपी 32 एनजेड 7867 से शादाब पुत्र नजीब के यहां आये थे जहां पर एक घर के सामने से गाड़ी निकालने पर धूल उड़ने की बात को लेकर विवाद हो गया था जिसमें हम लोग मुजीब व अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर लाठी डंडे से मारपीट किये थे व मुजीब ने इरफान के ऊपर जान से मारने की नीयत से तमंचे से गोली चला दिया था फिर हम लोग वहां से भाग गये थे । बरामद इसी लाठी से मारपीट किया था । गिरफ्तारी के संबंध में थाना जगदीशपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular