Homeउत्तर प्रदेशजयमाल हुई, फेरे हुए फिर भी विवाद में बिन दुल्हन लौटी बारात

जयमाल हुई, फेरे हुए फिर भी विवाद में बिन दुल्हन लौटी बारात

7 / 100 SEO Score

मसौली, बाराबंकी – सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम उधौली मे एक दूल्हे को बिना दुल्हन के घर वापस लौटना पड़ा जयमाला हुई, सात फेरे हुए, लेकिन इसके विदाई के समय देवता न मिलने पर वधू पक्ष के लोगो ने विदाई से इंकार कर दिया दोनो पक्षों के बींच विदाई को लेकर हुए विवाद के बाद पहुंची पुलिस ने एक दूसरे का लेनदेन वापस कराकर समझौता करा दिया है। बताते चले कि गत 2 मार्च की शाम को असन्द्रा थाना क्षेत्र के ग्राम पूरे तेलमहा पारा इब्राहिमपुर निवासी बालकराम के पुत्र आशीष कुमार की बारात गाजे बाजे के साथ सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम उधौली निवासी स्व0 गिरधारी लाल के यहां आयी थी द्वार पूजा वरमाला सहित सभी वैवाहिक कार्यक्रम निपटने के बाद विदाई के समय वधू रंजना कुमारी उर्फ शिवरंजना ने विदा होने से इंकार करते हुए कहा कि हमारे एव वर आशीष के देवता अलग अलग है। इस बात पर दोनो पक्षों मे बहस होने लगी और वधू पक्ष ने शादी करने से इंकार कर दिया। दोनो पक्षों के बींच जमकर वाद विवाद होने लगा और मामला पुलिस तक पहुंच गया।वर पक्ष का कहना है कि वधू पक्ष के लोग जेवर हड़पने की नियत से देवता एक न होने की बात कहकर विदाई नही कर रहे है वही वधू पक्ष का कहना है कि वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान दूल्हे ने शराब पी रखी थी।
चमड़े के कुलदेवता देख बिफरी दुल्हन
मसौली बारात के स्वागत सत्कार से लेकर द्वारचार एव जयमाल तक सभी कार्यक्रम धूमधाम से चल रहे थे रात्रि करीब साढ़े 12 बजे अचानक दूल्हे के कोट की जेब मे कुलदेवता की चमड़े की तस्वीर देख दुल्हन रंजना बिफर पड़ी और देवता अलग अलग होने की बात कहते हुए शादी से इंकार कर दिया। तमाम प्रयासों के बाद भी बात न बनने पर मामला सोमवार की सुबह थाना सफदरगंज पहुंच गया प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह के तमाम प्रयास के बाद एक दूसरे के सामान वापसी के बाद बिन दुल्हन के बारात वापस हो गयी।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular