Homeउत्तर प्रदेशजरूरतमंदों के चेहरों पर खुशियां लाने का प्रयास

जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशियां लाने का प्रयास

7 / 100 SEO Score

शामली – मानव होने के नाते एक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह निःस्वार्थ भाव से दूसरे मनुष्य की सेवा करें, यही मानवता का सबसे बड़ा धर्म है। नगर पालिका परिषद् शामली द्वारा शहर के समस्त वार्डो से गरीब, वंचित एवं निःसहायों को कम्बल वितरित किये जा रहे हैं, जोकि जनसेवा के प्रति मेरे लिए एक आनंददायक क्षण है। अपने आस-पास के अभावग्रस्त जरूरतमंद लोगो को देखकर, इस ठंड भरे मौसम में कम्बल वितरण करना नगर पालिका परिषद् शामली के चेयरमैन श्री अरविन्द संगल का एक सराहनीय कदम है, जिसके लिए वह बधाई के पात्र है। उक्त उद्गार नगर पालिका परिषद् शामली द्वारा कम्बल वितरण-2025 के चतुर्थ दिवस के अवसर पर बतौर मुख्यअतिथि श्री घनश्याम दास गर्ग जी प्रदेश अध्यक्ष, प0उ0 प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मण्डल शामली ने व्यक्त किये।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वह कोई राजनैतिक व्यक्ति नहीं है बल्कि एक साधारण समाजसेवी इन्सान हैं, जो कि एक व्यापारी भी हैं तथा व्यापार मण्डल से जुड़े हुए है। गरीब एवं वंचितों की सहायता के साथ-साथ व्यापारी भाईयों के लिए भी दिनरात मेहनत करते है तथा उनके लिए हमेशा तत्पर रहते है। नगर पालिका परिषद् शामली द्वारा गरीब एवं असहायों को कम्बल वितरण के इस पुनीत कार्य के लिए मुझे बतौर मुख्यअतिथि आमंत्रित किया, इसके लिए मैं नगर पालिका व अध्यक्ष महोदय का आभार प्रकट करता हॅू।
इस अवसर पर आज नगर पालिका परिषद् शामली द्वारा 50 कम्बल जरूरतमंदो को प्रदान किये गये। सभी वार्ड सभासदों को कम्बल वितरण की पर्ची भेजी गयी है, जिन्हें वह जरूरतमंदों को देकर भेजेगे, तत्पश्चात नगर पालिका के द्वारा उन्हें कम्बल प्रदान किया जायेगा। नगर पालिका परिषद् शामली का प्रयास है कि शहर के वार्डो में जो गरीब, निःसहाय, वृद्ध व विधवा आदि है उनको चिन्हित कर, कम्बल दिया जायें, जिससे कम्बल वितरण की यह योजना साकार हो सके।
इस अवसर पर श्री नरेन्द्र अग्रवाल नगर अध्यक्ष, श्री सुभाष चन्द धीमान, प्रदेश संगठन मंत्री, प0उ0 प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मण्डल, श्री पवन गोयल संस्थापक अध्यक्ष-श्री जय हनुमान सेवा मण्डल शामली, सभासद वार्ड सं0-12 श्री आशीष गुप्ता आदि उपस्थित रहे। श्रीमती सन्नों वार्ड-12, श्रीमती कान्ता देवी वार्ड-12, श्रीमती उमा देवी वार्ड-08, श्रीमती ज्योति वर्मा वार्ड-10, श्री गौरव वार्ड’-10, श्री नरेश कुमार वार्ड-05, श्रीमती सविता देवी वार्ड-08, श्री ब्रजमोहन वार्ड-8, श्रीमती बबली वार्ड-2, श्रीमती शकुन्तला वार्ड-12, श्रीमती उषा रानी वार्ड-7, श्रीमती स्वाति जिन्दल वार्ड-7, श्रीमती देशपति वार्ड-13, श्रीमती निशा वार्ड-20, श्रीमती पूनम वार्ड-20, श्री अंकुर कुमार वार्ड-21 आदि को कम्बल प्रदान किये गये।

  • रिपोर्ट – अजीत कुमार श्रीवास्तव
7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular