सफदरगंज, बाराबंकी – क्षेत्र के रघुवंशम ग्लोबल स्कूल परसा में पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने के लिए बच्चों ने क्षेत्र में स्कूल के प्रिन्सिपल प्रतीक श्रीवास्तव की अगुवाई में जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को प्लास्टिक से बने चीजों का उपयोग न करने एवं कागज व कपड़े के उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। रघुवंशम पब्लिक स्कूल के बच्चों ने शनिवार को पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए एक सामाजिक जागरूकता रैली निकाली। स्कूल के बच्चों ने पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए प्लास्टिक के उपयोग में रोक लगाने एवं कागज या कपड़ों के थैलों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को पर्यावरण के प्रति किया जागरूक
RELATED ARTICLES




