Homeउत्तर प्रदेशजादू टोना के आरोप में व्यक्ति पर जानलेवा हमला, पुलिस पर कार्रवाई...

जादू टोना के आरोप में व्यक्ति पर जानलेवा हमला, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

7 / 100 SEO Score

सफदरगंज, बाराबंकी – थाना सफदरगंज क्षेत्र के ग्राम पहाड़ापुर मजरे में एक व्यक्ति पर जादू टोना का आरोप लगाते हुए जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित सत्यनाम पुत्र स्वर्गीय बाबूलाल पर उनके विरोधियों ने सुबह लगभग 6रू30 बजे हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार, सत्यनाम शौच के लिए घर से निकले थे, तभी रमाकांत और उनके अन्य अज्ञात साथी लाठी-डंडों और लोहे की रॉड के साथ वहां पहुंचे और सत्यनाम को घेर लिया। आरोप है कि उन्होंने सत्यनाम को गंदी-गंदी गालियां दीं और फिर बेरहमी से पीट दिया। इस हमले में सत्यनाम को गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित की चीख सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हमलावरों को रोका। ग्रामीणों की मदद से सत्यनाम को अस्पताल पहुंचाया गया।पीड़ित ने बताया कि इससे पहले भी उन्होंने पुलिस को उत्पीड़न की शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। सत्यनाम का कहना है कि पुलिस की उदासीनता के कारण आरोपियों के हौसले बुलंद हो गए और उन्होंने इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया। इस घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते पुलिस ने कार्रवाई की होती, तो यह घटना टाली जा सकती थी।फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश जारी है। पीड़ित ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular