अमेठी – जहां एक तरफ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सफाई स्वच्छता अभियान चलाने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दे रखा है। तो वहीं दूसरी तरफ अमेठी जनपद के विकासखंड जामों क्षेत्र के ग्राम राजापुर की हालत कुछ और बयां कर रही हैं जहां ग्रामीणों ने बताया कि हमारे पूरे गाँव में नाली नहीं बनी और जो नाली बनी है। वह कभी साफ नहीं होती। जिससे नाली में हमेशा पानी और कचड़ा सड़कों पर भरा रहता हैं रहता है, इस गंदगी से हम लोग हमेशा विमार रहते और हम लोगों का घर से बाहर निकलना दुश्वार हो जाता है हम लोग इस पर गिर के आयोजन चोटिल भी होते हैं, और हम लोगों का आवागमन बाधित हो जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि इसकी सूचना हम लोगों ने कई बार उच्चाधिकारियों को दे चुके है। अभी तक हम लोगों के गाँव में, उच्चाधिकारी और सफाई कर्मी झांकने तक नहीं आए।ऐसे में हम लोग कहां जाएं ।
रिपोर्ट – सर्वेश श्रीवास्तव




