Homeउत्तर प्रदेशजाम के चलते गांवों के रास्ते अयोध्या जा रही रोडवेज की बस...

जाम के चलते गांवों के रास्ते अयोध्या जा रही रोडवेज की बस हादसे का शिकार, यात्रियों ने किया हंगामा

7 / 100 SEO Score

यूपी के अमेठी – में प्रयागराज से अयोध्या धाम दर्शनार्थियों को लेकर जा रही रोडवेज बस हादसे का शिकार हो गई। जाम के चलते चालक लिंक मार्ग से लेकर जा रहा था। रास्ते में बस खड्डे में उतर गई। बस में सवार 40 श्रद्धालु बाल-बाल बच गए। यात्रियों ने हंगामा किया तो पैसे वापस किया गया। साथ ही उनके लिए दूसरी बस की व्यवस्था की गई। हादसा जगदीशपुर थाना क्षेत्र के लालीपुर गांव के पास हुआ। यहां पर बस चालक रास्ता भटक गया। रास्ता भटकने की वजह से रेलवे ट्रैक के स्थाई रूप से बंद होने से, बैक करते समय बस सड़क के किनारे खड्डे में उतर गई। प्रयागराज में संगम स्नान करने वाले दर्शनार्थी अयोध्या धाम के लिए जा रहे थे। अयोध्या धाम डिपो की बस थी। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। उनका किराया वापस कर दिया गया। मंगलवार सुबह हाइड्रा की मदद से बस को खड्डे से बाहर निकाला गया।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular