Homeउत्तर प्रदेशजायरीन की सहुलियत के मद्देनजर जैदपुर विधायक ने लगवाई हाई मास्ट स्ट्रीट...

जायरीन की सहुलियत के मद्देनजर जैदपुर विधायक ने लगवाई हाई मास्ट स्ट्रीट लाइट

7 / 100 SEO Score

मसौली, बाराबंकी- कस्बा बड़ागांव स्थित हजरत काजी शहाबुद्दीन औलिया आतिशी परकाले (रह0) की मजार शरीफ पर गुरुवार को नौचंदी के मौके पर स्ट्रीट हाई मास्क लाइट लगवाकर अंधेरे को दूर किया। स्ट्रीट लाइट लगने पर ग्रामीणों सहित मजार शरीफ पर आने वाले जायरीनो ने सपा विधायक गौरव रावत को धन्यवाद दिया।
बताते चले कि कस्बा बड़ागांव के मोहल्ला रौजा स्थित हजरत काजी शहाबुद्दीन औलिया(रह0) की मजार शरीफ पर वैसे तो प्रत्येक वर्ष शववाल के महीने मे 5 दिवसीय सालाना मेला लगता है जिसमे भारी संख्या दूर दराज से जायरीन बाबा की दरगाह पर माथा टेकने आते है इसके आलावा प्रत्येक माह की प्रथम गुरुवार को नौचंदी मे तमाम जायरीन आते है दरगाह शरीफ पर रौशनी की पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण दिक्कत होती थी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद के अनुरोध पर जैदपुर विधानसभा के सपा विधायक गौरव रावत ने नौचंदी के ही दिन हाई मास्क स्ट्रीट लाइट लगवाकर ग्रामीणों को सौगात दी। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद ने है मास्क स्ट्रीट लाइट का स्विच आन कर लाइट का उद्घाटन किया।
इस मौके पर पंचायत सदस्य इशरत अली शाह, सदस्य रहमान कुरैशी, साबिर अली, इदरीश राइन, वसीम खान, इस्माइल खान, मो0 फुरकान खान, कल्लू कुरैशी, अहमद रसूल शाह, मो जसीम खान, निजामुद्दीन शाह, मजार शरीफ के मुजाबिर सहीर खान् आदि लोग मौजूद रहे।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular