Wednesday, June 18, 2025
spot_img

29.7 C
Delhi
Wednesday, June 18, 2025
spot_img

Homeउत्तर प्रदेशजिम्मेदारों की अनदेखी से लकड़ी माफिया काट रहा आम व,महुवा, के हरे...

जिम्मेदारों की अनदेखी से लकड़ी माफिया काट रहा आम व,महुवा, के हरे भरे पेड़

सतरिख, बाराबंकी- स्थानीय प्रशासन एवं वन विभाग की अनदेखी व लापरवाही से लकड़ी माफिया द्वारा खुलेआम पेड़ों की कटाई की जा रही है। माफिया द्वारा आम के फलदार सहित छायादार पेड़ों को मशीनों से कटाकर ठिकाने लगाया जा रहा है। बावजूद इसके जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा संबंधितों के खिलाफ कार्यवाही नहीं की जा रही है। ग्राम शेखपुर बरकत नगर के बीच में कई प्रजातियों के पेड़ काटे जा चुके हैं। जानकारी के मुताबिक सुबह से लेकर शाम तक के अंधेरे में मशीनों से पेड़ काटे जाते हैं। लेकिन लकड़ी माफिया पर किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि रासूखदार लोग लकड़ी के अवैध धंधे को विभागीय अधिकारियों से मिलीभगत कर दमदारी से चला रहे हैं। ग्रामीण भी इसका विरोध करने से डरते है। यहीं कारण है कि लकड़ी माफिया खुलेेआम लकड़ी के अवैध काराबोर में लगे है।
मामला वन रेंज हरख क्षेत्र का है। सतरिख थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गांव शेखपुर बरकत नगर के पास रोड के किनारे दहाड़े लकड़ी ठेकेदार पेंटर ने प्रतिबंधित हरे भरे आम व महुवा,के पेड़ काट डाले। साथ ही उसके आसपास के क्षेत्र में कई आम के पेड़ काट दिए गए रात के अंधेरे में वन माफियाओं का गोरख धंधा वनविभाग की मिली भगत से धड़ल्ले से हरे पेड़ों की कटाई की जा रही हैं। जो गर्मी के दिनों में फल देने वाले थे। लोगों का यह भी कहना है कि एक और तो शासन प्रशासन पर्यावरण सरंक्षण करने के लिए प्रतिवर्ष करोड़ों रुपए खर्च कर हरियाली महोत्सव मनाता है। लाखों पौधे लगाने के संकल्प लिए जाते हैं। वहीं दूसरी ओर क्षेत्र में आम के बड़े बड़े हरे भरे वृक्ष धड़ल्ले से काटे जा रहे हैं।
जब इसके संबंध में जानकारी मिली तो ठेकेदार का ग्रामीणों के द्वारा नंबर मिला जब ठेकेदार से वार्ता करना चाहा तो उन्होंने बताया कि हमने पेड़ नहीं कटे हैं और यह बात कह कर फोन को कट कर दिया जब दोबारा फोन लगाया गया तो उन्होंने फोन को उठाना उचित नहीं समझा
इसी संबंध में जब हरख रेंज के अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने बताया कुछ पेड़ों का परमिट बना था और इसके संबंध में जानकारी मिली है। वन विभाग के अधिकारी संजय माली ने ऐसा कहा कि परमिट नहीं दिखाऊंगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Skip to toolbar