Homeउत्तर प्रदेशजिम्मेदारों की लापरवाही आमजनों के परेशानी व हादसों का बन रही सबब

जिम्मेदारों की लापरवाही आमजनों के परेशानी व हादसों का बन रही सबब

7 / 100 SEO Score

रामसनेहीघाट, बाराबंकी – कोतवाली रामसनेहीघाट अंतर्गत हथौदा  पुलिस चौकी कोटवा सड़क में पुलिस बुथ, हाईवे से कोटवा सड़क सिद्धौर मार्ग की पटरियों पर ठेला व अन्य दुकानों का अवैध कब्जा मकड़ी के जाले की तरह फैला हुआ है। ऐसे में पुलिस प्रशासन की लापरवाही में लोग जाम में फस जाते हैं और अपने गंतव्य तक समय पर नहीं पहुंच पाते हैं। बताते चलें कि कोटवा सड़क में दिन पर दिन ई रिक्शा की संख्या बेतरतीब दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। हालात यह है कि पुलिस बुथ के पास कोटवा धाम सड़क मार्ग, सिद्धौर मार्ग, कोटवा सड़क हाईवे के किनारे कहीं भी भीड़ की शक्ल में खड़ा कर लोगों के परेशानी का सबब बन गए हैं। जिसके चलते आये दिन सड़क हादसे भी हो रहे हैं। इसी तरह जिम्मेदारों की हीलाहवाली व भ्रष्ट नीति के चलते  सड़क पर लोगों ने अवैध पार्किंग बना पटरियों पर कब्जा कर लिया है। जिससे पैदल राहगीरों के लिए चलने की जगह भी समाप्त सी हो गई है। कई लोग भारी वाहनों की चपेट में आकर अपनी जान भी गवा चुके हैं। सूत्रों की मानें तो संभागीय परिवहन विभाग व पुलिस की लापरवाही के चलते तमाम नाबालिग नियम कानून को ताख पर रख कर ईरिक्शा सहित अन्य व्यवसायिक वाहन धड़ल्ले से चला आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं की वजह बन रहे हैं। लेकिन जिम्मेदार इस ओर से पूरी तरह अपनी आंखे मूंदे हुए नजर आ रहे हैं। इस मामले में उपजिलाधिकारी रामसनेहीघाट से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनका फोन नॉट रिचबल बता रहा था। जिससे उप जिलाधिकारी से संपर्क नहीं हो पायाजिम्मेदारों की लापरवाही आमजनों के परेशानी व हादसों का बन रही सबब ।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular