Homeउत्तर प्रदेशजिला पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधान के रिक्त पद पर उप निर्वाचन...

जिला पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधान के रिक्त पद पर उप निर्वाचन हेतु पोलिंग पार्टियॉ हुई रवाना

6 / 100 SEO Score

अमेठी – राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद अमेठी के वार्ड नं0-3 में रिक्त जिला पंचायत सदस्य तथा ग्राम पंचायत अगौना के रिक्त ग्राम प्रधान के पद पर उप निर्वाचन 19 फरवरी 2025 को होना है। उप निर्वाचन को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए आज विकासखण्ड मुसाफिरखाना, जगदीशपुर व तिलोई से 78 पोलिंग पार्टियॉ रवाना हुई, जिनमें 74 पोलिंग पार्टियॉ जिला पंचायत सदस्य के उप निर्वाचन हेतु तथा 04 पोलिंग पार्टियॉ ग्राम प्रधान पद के उप निर्वाचन हेतु भेजी गयी। जिला पंचायत सदस्य हेतु कुल मतदाता 44857 और ग्राम प्रधान पद हेतु कुल मतदाता 2077 है, जो अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सभी पोलिंग पार्टियॉ अपने-अपने बूथों पर सकुशल पहुॅच गयी है। सभी बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इन्तजाम किये गये है, मतदान प्रातः 07 बजे से प्रारम्भ होगा।

6 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular