Wednesday, February 11, 2026
spot_img

23.1 C
Delhi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img

Homeउत्तर प्रदेशजुआ खेलने की लत में बच्चे को पीटना पड़ा महंगा, बच्चे की...

जुआ खेलने की लत में बच्चे को पीटना पड़ा महंगा, बच्चे की टांग टूटने पर मां दर्ज कराई एफआईआर

रामसनेहीघाट, बाराबंकी- क्षेत्र में विगत दिनों जुआ खेलने के दौरान एक व्यक्ति द्वारा एक बालक को जोरदार चोट पहुंचाई गई। जिससे उसका पैर टूट गया। जिसकी मां द्वारा लिखित तहरीर दी गई पुलिस द्वारा कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
बताते चले की ग्राम गोरपुर मजरे मऊ गोरपुर निवासी पिंकी देवी पत्नी जय कुमार रावत द्वारा दिया गया लिखित तहरीर में आरोप लगाया गया है कि 2 नवंबर को पिन्की देवी का पुत्र बच्चों के साथ खेल रहा था कि इस दौरान गांव के महाजन के बाउंड्री के अंदर जुआ का खेल चल रहा था कि वहां पर भगदड़ मची बच्चों खेल रहे थे उन्हें दौड़ा दिया गया। बच्चा वहां पर खड़ा हुआ था जो पिंकी देवी का पांच वर्षीय बालक प्रिंसू था। उसे गांव के ही निवासी विनोद वर्मा पुत्र परशुराम जो डंडे से वार कर दिए। डंडे के वार इतना गंभीर रहा कि उसका एक पैर दाहिना पूरी तरह हड्डी टूट गई है। जिसका उपचार उसकी मां पिंकी द्वारा कराया जा रहा है थाने पर लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की जोरदार मांग किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular