Homeउत्तर प्रदेशजेबीएस इंस्टीट्यूट में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

जेबीएस इंस्टीट्यूट में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

7 / 100 SEO Score

रामसनेहीघाट, बाराबंकी – जेबीएस इंस्टीट्यूट मालिनपुर रामसनेहीघाट में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम तथा सम्मानपूर्वक तरीके से मनाया गया। शनिवार को संस्थान में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें नाटक स्लोगन भाषण गीत संगीत कविताएं आदि शामिल है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रामसनेहीघाट थाना की महिला पुलिस उप निरीक्षक मानसी सिंह तथा महिला कांस्टेबल बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। संस्थान के प्रबंध निदेशक के द्वारा मात्र शक्तियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। क्षेत्र के सम्मानित आशाबहुओं को भी आमंत्रित किया गया। उन्हें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान दिया गया। महिला उप निरीक्षक ने बताया कि देश के विकास में महिलाएं अपना अहम रोल निभा रही हैं। शिक्षा चिकित्सा इंजीनियरिंग तथा सेवा में भी खेल आदि क्षेत्रों में महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है। जिससे सशक्त और समृद्ध भारत बने के संकेत मिल रहे हैं। संस्थान की प्राचार्य श्रीमती नीरजा सिंह ने बताया कि महिलाएं हमारे देश का गौरव है और इस गौरव का सम्मान सर्व समाज को मुख्य रूप से करना चाहिए। इस अवसर पर जेबीएस ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस की डायरेक्टर आकांक्षा सिंह के द्वारा उपस्थित महिलाओं को सम्मानित किया गया। उनके द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु चलाए जा रहे विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों के बारे में जानकारी भी प्रदान की गई। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के इस अवसर पर संस्थान में जेबीएस की ग्रुप डायरेक्टर श्रीमती आकांक्षा सिंह प्रशासनिक अधिकारी रामकिशोर वर्मा श्रीमती नीरजा सिंह, कल्यान यादव मंजीत कुमार, लवकुश विश्वकर्मा, शाहनवाज अहमद, अंशिका सिंह, अस्मिता यादव, शृंगारिक, सुमन पाण्डेय, विमल कुमार, अरविंद कुमार, अभिषेक दूबे तथा विभिन्न विभागों के विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular