Homeउत्तर प्रदेशजे.सी.बी. लोडर निर्मित ट्रैक्टर से हुआ भयानक हादसा

जे.सी.बी. लोडर निर्मित ट्रैक्टर से हुआ भयानक हादसा

7 / 100 SEO Score


ग्राम सभा डिघिया कोटवा निवासी रामकिशोर पासी का दायां हाथ कटकर शरीर से अलग हो गया, जबकि उनकी पत्नी मोनिका का दायां हाथ फैक्चर हो गया। रामकिशोर पासी, ग्राम डिघिया पोस्ट-कोटवा, इन्हौना अपनी पत्नी के साथ दोपहिया वाहन U.P. 36 V 6375 से अपने रिश्तेदारी में बाजार शुकुल जा रहे थे। जब वे ग्राम पूरे वीरभान चौराहा, जारमऊ, थाना सुबेहा के समीप पहुंचे, तो सामने से आ रहे जेसीबी निर्मित लोडर आयशर ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। ट्रैक्टर की गति अधिक होने के कारण चालक कृष्णपाल पुत्र बृजमोहन ट्रैक्टर को संभाल नहीं सका, जिससे बाइक सवार पति-पत्नी को कुचलता हुआ निकल गया। इस दर्दनाक दुर्घटना में रामकिशोर का हाथ शरीर से कटकर दूर जा गिरा और उनकी गर्भवती पत्नी का दायां हाथ फैक्चर हो गया। घटना के बाद वाहन चालक मौके का फायदा उठाकर ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। पति-पत्नी सड़क पर तड़पते रहे, लेकिन कोई मदद के लिए आगे नहीं आया। विडंबना यह रही कि हादसे के पास स्थित घर में मौजूद वाहन स्वामी ने घटना की जानकारी होने के बावजूद अनदेखी कर दी। उन्होंने न तो पीड़ित परिवार को सूचना दी और न ही प्रशासन को अवगत कराने की जहमत उठाई। यदि समय रहते प्रशासन को सूचना दी जाती, तो रामकिशोर का कटा हुआ हाथ पुनः जोड़ा जा सकता था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजनों को पीड़ित पति-पत्नी को अस्पताल पहुंचाने में अत्यधिक विलंब हो गया, जिससे डॉक्टरों की टीम का प्रयास असफल रहा। वर्तमान में रामकिशोर का इलाज ट्रामा सेंटर, एसजीपीजीआई, लखनऊ में चल रहा है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं, मोनिका को जीवन ज्योति हॉस्पिटल, इन्हौना से रेफर कर जिला रेफरल एम्स लोधवरिया हॉस्पिटल, तिलोई, अमेठी में भर्ती कराया गया है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular