Homeउत्तर प्रदेशजैदपुर में महिला से लूट मामले में चार लुटेरे लूट में प्रयुक्त...

जैदपुर में महिला से लूट मामले में चार लुटेरे लूट में प्रयुक्त वाहन सहित गिरफ्तार

7 / 100 SEO Score

जैदपुर, बाराबंकी- जैदपुर थाना क्षेत्र मे बीते दिनो हुई लूट पाट की वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए कार सवार 4 लुटेरों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से लूट के मोबाइल फोन व वारदात मे प्रयुक्त कार को बरामद किया है। जिसपर फर्जी वायरल खबर का शिकार बने भाकियू नेता आशु चैधरी ने राहत की सांस लेते हुए पुलिस को त्वरित कार्रवाई के लिए दिली धन्यवाद दिया और जनपद पुलिस की तारीफ की। बताते चलें कि बीते दिनो पुलिस को सूचना मिली कि चर्चित किसान नेता आशु चैधरी की कार मे सवार होकर कुछ युवको ने एक व्यक्ति से मोबाइल आदि धमकाकर लूटपाट किया है। जिसके बाद पुलिस ने तहरीर का संज्ञान लेकर तत्काल किसान नेता की गाड़ी पर  लूट का मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी। वही इससे किसान नेता की सामाजिक छवि को निशाना बनाकर मुकदमा दर्ज करने के बाद किसान यूनियन ने पुलिस का विरोध किया। जिसमें मुकदमे को गलत बताकर उच्चाधिकारियो से शिकायत की। जिसके बाद जैदपुर पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाकर लुटेरों की तलाश करना शुरू कर दिया। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना कोठी के पक्कापुरवा मोहब्बतपुर निवासी प्रियांशु वर्मा पुत्र रामकेश वर्मा, थाना रामनगर के ग्राम भगौतीपुर निवासी हालपता कोतवाली नगर के लखपेडाबाग निवासी मनोज मिश्रा पुत्र कृपाराम मिश्रा, एवं थाना जैदपुर के ही ग्राम इसरौली सेठपुर निवासीगण आकाश वर्मा पुत्र धीरज वर्मा, आदित्य प्रकाश वर्मा पुत्र शिवकुमार को लूट मे प्रयुक्त कार संख्या यूपी 41 एएम 7135 के साथ पुलिस ने लसोड़वा मोड़ के पास गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। पुलिस ने इनके पास से लूटे गए 3 मोबाइल फोन्स व घटना मे प्रयुक्त कार को बरामद किया है और चारो आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की है।
इस पर किसान नेता आशू चैधरी ने बताया कि अंततः सच सामने आ ही गया। मुझे पुलिस एवं न्याय पालिका पर पूरा विश्वास है। जिन विरोधियों ने उनकी छवि को धूमिल करने के लिए सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार किया उनके विरुद्ध वे मानहानि का मुकदमा भी करेंगे।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular