फतेहपुर, बाराबंकी – नगर पंचायत फतेहपुर में स्थित पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में बुधवार को नई प्रतिमाओं की स्थापना की गई। मुनि सोमद्दत सागर जी महाराज की उपस्थिति में विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। ज्ञात हो कि अयोध्या जैन मंदिर से लाई गई भगवान अनंतनाथ और भगवान मुनिसुव्रतनाथ की प्रतिमाओं को नगर के महावीर जैन चैत्यालय में पालकी में विराजमान किया गया और पालकी यात्रा मुंशीगंज से शुरू हुई। यात्रा महावीर मार्ग और महावीर चैत्यालय से होते हुए पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पहुंची।मंदिर में मुनि सोमद्दत सागर महाराज के मार्गदर्शन में पंडित ने विशेष विधि-विधान संपन्न किए। प्रतिमाओं का अभिषेक किया गया। शांतिधारा और शांतिनाथ विधान के बाद प्रतिमाओं को वेदी में स्थापित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रद्धालु मौजूद रहे।
जैन मंदिर में नई प्रतिमाओं की स्थापना पालकी यात्रा में उमड़े श्रद्धालु
RELATED ARTICLES




