Homeउत्तर प्रदेशज्वेलर्स को बातों में फंसा की गई 16 लाख के जेवरों की...

ज्वेलर्स को बातों में फंसा की गई 16 लाख के जेवरों की टप्पेबाजी, पुलिस रही मौजूद

8 / 100 SEO Score

सिद्धौर, बाराबंकी- नगर पंचायत सिद्धौर क्षेत्र के स्थानीय कस्बा में एक ज्वेलर्स की दुकान पर बुधवार सुबह कथित दो वर्दीधारी पुलिसकर्मी पत्नी के लिए जेवरात खरीदने पहुंचे।दुकानदार ने करीब 16 लाख रुपए कीमत के अलग-अलग ज्वैलरी पसंद कराई। आरोप है कि वह थाने से पत्नी को साथ आकर खरीदने का आश्वासन देकर चले गए। इधर ज्वेलर्स भी दुकान बंद घर आ गया। मगर दोबारा पत्नी साथ दुकान पहुंचा तो ज्वैलरी डिब्बा गायब था। इसकी सूचना पर सिद्धौर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में अज्ञात बदमाशों की डिटेल खंगालना शुरू किया है। उधर, पीड़ित का दावा है कि उसे बातों में फंसाकर टप्पेबाजी की गई। असंद्रा थाने से संबंद्ध पुलिस चैकी सिद्धौर  के पश्चिम कटरा निवासी फूलचंद सोनी पुत्र शिवकेस कहना है कि उसकी सिद्धौर जैदपुर मार्ग किनारे सिद्धेश्वर वार्ड में दीपाली ज्वेलर्स की दुकान है। बुधवार सुबह दुकान पर बैठा था। तभी दो कथित अज्ञात वर्दीधारी बाइक से यहां पहुंचे। उससे पत्नी के लिए कान की बाली दिखाने की बात कही। वह पुलिस को देखकर हड़बड़ा गया। उसने ज्वेलरी नहीं होने की बात कही। मगर वर्दीधारी ने रौंब झाड़ते हुए उस पर दिखाने दबाव बनाया। तब उसने अंदर लाकर में रखी करीब 16 लाख रुपए कीमत की अलग-अलग ज्वेलरी पसंद कराई। उसे एक डिब्बे में रखने को कहा।उसके मुताबिक थाने से पत्नी को लाकर पसंद (खरीदने) की बात कहकर चले गए। वह भी शटर बंद करके घर से पत्नी चंद्रावती को बुलाने आ गया। लौटकर दुकान पहुंचा तो यहां रखी ज्वैलरी गायब मिली। उसका दावा है कि टप्पे बातो में फंसाकर उसकी ज्वेलरी हड़प ली। वह कुछ समझ नहीं पाया। वर्दीधारी पुलिस की टोपी साथ आई कार्ड भी दिखाया था।  इसकी शिकायत पर चैकी इंचार्ज सिद्धौर राम प्रकाश मिश्र ने जांच शुरू की है। उनका कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में सुराग की तलाश की जा रही है।

8 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular