Homeउत्तर प्रदेशट्रक की चपेट में आकर बाईक सवार की दर्दनाक मौत

ट्रक की चपेट में आकर बाईक सवार की दर्दनाक मौत

7 / 100 SEO Score

सिरौलीगौसपुर, बाराबंकी – बदोसरांय कस्बे में मुख्य चैराहे के निकट गन्ने की ट्रक ने एक बाइक सवार को कुचल दिया। बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गयी है । घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला किन्तु सूचना पाकर कोतवाली प्रभारी बदोसरांय सन्तोष कुमार ने ट्रक का पीछा करके बदोसरांय से आगे मरकामऊ के पास ट्रक और चालक को पकड़ लिया। प्राप्त जानकारी कुछ नहीं कुछ नहीं अनुसार शुक्रवार को कस्बा बदोसरांय मुख्य चैराहे पर बदोसरांय रामनगर मार्ग पर मोटरसाइकिल से जा रहे थाना रामनगर क्षेत्र के ग्राम देवली निवासी राधेश्याम वर्मा 58 वर्ष पुत्र लालता प्रसाद को पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक डाक्टर राम खेलावन निवासी मरकामऊ के घर आया था । वहां से बदोसरांय कुछ सामान लेने चला आया। बदोसरांय चैराहे से चंद कदम पहले गन्ना का खाली ट्रक नम्बर यू पी 53 ई टी 2212 से बाइक नम्बर यू पी 41एक्स 2049 की टक्कर में राधेश्याम वर्मा की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। प्रभारी निरीक्षक सन्तोष कुमार ने बताया है कि शव को कब्जे लेकर पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया गया है। चालक और ट्रक को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular