रामसनेहीघाट, बाराबंकी- सड़क दुर्घटना के दौरान थाना क्षेत्र में लखनऊ अयोध्या हाईवे नारायण रेस्टोरेंट से 200 मी अर्ध निर्मित पेट्रोल पंप के पास ट्रक और ट्रैक्टर शनिवार की रात समय करीब एक बजे ट्रक संख्या यूपी 53 ईटी 9183 जो लखनऊ की तरफ जा रहा था।
आगे चल रही ट्रैक्टर महिंद्रा 265 डीआई मय ट्राली जिस पर खाली ड्रम लदा हुआ था। को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दिया जिससे ट्रैक्टर पर बैठे पांच लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल तीन लोग पुरुषोत्तम सिंह, निवासी तेड़वा थाना फतेहपुर, नंदलाल पुत्र हजारी रावत निवासी सफीपुर थाना फतेहपुर जनपद दुखे निवासी बुधियापुर थाना फतेहपुर जनपद को प्राथमिक उपचार के बाद सी एच सी रामसनेहीघाट से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली को मारी टक्कर, पांच जख्मीं
RELATED ARTICLES




