Homeउत्तर प्रदेशट्रक व पिकअप के ओवरटेक से अनियंत्रित बाइक  टकराई दंपत्ति समेत चार...

ट्रक व पिकअप के ओवरटेक से अनियंत्रित बाइक  टकराई दंपत्ति समेत चार घायल

7 / 100 SEO Score

कोठी, बाराबंकी – कोठी थाना क्षेत्र के हैदरगढ़ बाराबंकी संपर्क मार्ग स्थित सीएचसी कोठी के समीप पिकअप व ट्रक के ओवरटेक करने में बाइक सावर युवक अनियंत्रित होकर पिकप से टकरा गया। बाइक सवार दंपत्ति व उनके बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने सीएचसी कोठी में भर्ती कराया। जहां से गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल रेफर किया दिया गया है। जानकारी के अनुसार आपको बताने कि कोठी थाना क्षेत्र के ख्वजापुर मजरे उचिटा गांव निवासी बाइक सवार शिवसरन पुत्र नन्कू अपनी पत्नी आरती, पुत्र शिवांश व पुत्री शिवांगी के साथ बाइक से बुधवार दोपहर घर लौट रहा था तभी  हैदरगढ़ बाराबंकी संपर्क मार्ग स्थित सीएचसी कोठी के समीप ट्रक को ओवरटेक करते समय सामने से आ रही पिकअप से बाइक सवार टकरा गया। बाइक अनियंत्रित होकर सभी सड़क पर चोटिल हो गए। स्थानीय लोगों ने सीएससी कोठी में भर्ती कराया। इसकी सूचना पर पहुंचे हल्का इंचार्ज  संजय कुमार ने लिखा पढ़ी करते हुए घायल युवक को जिला अस्पताल भिजवाया है। चिकित्सक के मुताबिक युवक के पैर में फैक्चर है। सूचना पर पुलिस ने पिकअप व ट्रक की खोज करने में जुटी हुई है। इस संबंध में कोठी पुलिस का कहना है कि सूचना पर घायल का उपचार कराया जा रहा।  तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular