Homeउत्तर प्रदेशट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी की वजह से छप्पर में लगी आग, दो...

ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी की वजह से छप्पर में लगी आग, दो साल बच्ची की जलकर हुई मौत, महिला गंभीर रूप से जख्मी

6 / 100 SEO Score

सुल्तानपुर – सुल्तानपुर जिले के बल्दीराय थाना क्षेत्र के पूरे लाला मजरे सोनबरसा गांव निवासी हरीश वर्मा के छप्परनुमा मकान में रविवार की रात ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी की वजह से आग लग गई। जिसमें हरीश की दो साल की बेटी पूनम की जलकर मौत हो गई जबकि पत्नी गीता (35) गंभीर रूप से झुलस गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत स्थिर है। बताया जा रहा है कि घर के पास ही बिजली का ट्रांसफार्मर लगा है। आशंका है कि उसी की चिंगारी से घर में आग लगी और जब तक लोग कुछ समझ पाते, आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। घर में उस समय हरीश की पत्नी गीता अपने बेटे 11 वर्षीय मनीष, छह वर्षीय सुजीत और दो साल की बेटी पूनम के साथ घर में सो रही थीं। आग की जानकारी पर और सभी लोग तो भागकर बाहर निकल गए लेकिन अंदर सो रही बच्ची आग के बीच में फंस गई जिससे उसकी मौत हो गई। सुबह तहसीलदार गुलाब सिंह व थानाध्यक्ष बल्दीराय नारदमुनि सिंह ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। थानाध्यक्ष ने बताया कि आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

6 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular