Wednesday, February 11, 2026
spot_img

19.1 C
Delhi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img

Homeअमेठीट्रैक्टर की चपेट में आने से मासूम की मृत्यु

ट्रैक्टर की चपेट में आने से मासूम की मृत्यु

जगदीशपुर, अमेठी – थाना क्षेत्र के लुढ़ीयावा गांव में खेलते समय घर के सामने खड़े ट्रैक्टर के लुढ़कने से मासूम उसकी चपेट में आकर घायल हो गई। घायल मासूम की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव अस्पताल से लेकर घर चले गए। जगदीशपुर थाना क्षेत्र के लुढ़ीयावा गांव निवासी कुलदीप शुक्ल के दो बच्चे (भाई-बहन) शनिवार दोपहर दरवाजे पर खेल रहे थे। वहीं पर खड़े खुद के ट्रैक्टर पर भाई अनमोल ने चढ़कर गियर निकाल दिया, जिससे ट्रैक्टर लुढ़ककर आगे बढ़ गया। तभी पास में खड़ी तीन वर्षीय बहन नंदनी ट्रैक्टर के पहिए के नीचे दबकर घायल हो गई। आननफानन नंदनी को लेकर परिजन ट्रॉमा सेंटर जगदीशपुर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। नंदनी की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसएचओ धीरेंद्र यादव ने बताया कि मामला उन तक नहीं आया है। यदि कोई तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular