Homeउत्तर प्रदेशट्रैक्टर से टकराकर बाइक सवार युवक की हुई मौत, ग्रामीणों ने किया...

ट्रैक्टर से टकराकर बाइक सवार युवक की हुई मौत, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

7 / 100 SEO Score

चांदा, सुल्तानपुर – तातोमुुरैनी गांव के पास बृहस्पतिवार दोपहर बाद ट्रैक्टर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना से नाराज ग्रामीणों ने कोथरा-मुरैनी मार्ग जामकर दिया। इस बीच चांदा पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प भी हुई। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। तातोमुरैनी गांव निवासी रिजवान उर्फ (30) बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे बाइक से मुरैनी बाजार जाने के लिए निकले थे। गारवपुर बाजार से मुरैनी बाजार की तरफ ईंट लादकर जा रहे ट्रैक्टर-ट्राॅली से रिजवान टकरा गए। हादसे में रिजवान की मौके पर मौत हो गई। ग्रामीणों ने सड़क जाम करने की सूचना पर चांदा थाने के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, चौकी प्रभारी गारवपुर शिवजन्म यादव घटनास्थल पर पहुंचे। एसडीएम लंभुआ मंजुल मयंक व सीओ अब्दुस सलाम घटनास्थल पर पहुंचे। जहां मृतक के परिजनों ने ट्रैक्टर चालक व ईंट भट्ठा संचालक के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की। ग्रामीणों ने चांदा पुलिस पर लाठीचार्ज करने का आरोप लगा कार्रवाई की मांग की। अधिकारियों के आश्वासन पर प्रदर्शन समाप्त हुआ। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में लिया गया है। तातोेमुरैैनी गांव निवासी रिजवान के परिवार में उनकी पत्नी रन्नो बानो व पुत्री सुमायरा (07) है। सड़क दुर्घटना में रिजवान की मौत की जानकारी मिलने के बाद मां-बेटी सदमे में हैं। इकलौती बेटी के सिर से पिता का साया उठ गया।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular