Homeउत्तर प्रदेशट्रैक ने साइकिल सवार बुजुर्ग को रौंदा मौके पर मौत

ट्रैक ने साइकिल सवार बुजुर्ग को रौंदा मौके पर मौत

7 / 100 SEO Score

फतेहपुर, बाराबंकी – कुर्सी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जिसमें एक साईकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मालूम हो टिकैतगंज चैराहे पर तेज रफ्तार ट्रक् ने एक साइकिल सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में 65 वर्षीय मुराद पुत्र इस्माइल की मौके पर ही मौत हो गई दुर्घटना के बाद लखनऊ-महमूदाबाद मार्ग पर भारी भीड़ जमा हो गई। मार्ग पर दोनों तरफ सैकड़ों गाड़ियों का जाम लग गया। मौके से भागने की कोशिश कर रहे ट्रेलर चालक को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। नायब तहसीलदार सिंह के नेतृत्व में राजस्व कर्मियों और पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर एक घंटे के प्रयास के बाद जाम को खुलवाया कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना में शामिल ट्रेलर को कब्जे में ले लिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular