Homeउत्तर प्रदेशठंड से बिगड़ी सेहत, दो व्यक्ति की मौत

ठंड से बिगड़ी सेहत, दो व्यक्ति की मौत

7 / 100 SEO Score

रायबरेली – ठंड ने लोगों की सेहत बिगाड़ दी है। दिल की बीमारी के साथ ही सांस की समस्या के मरीजों की संख्या में इजाफा हो गया है। जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए सांस की समस्या के दो मरीजों ने सोमवार को दम तोड़ दिया। दिनभर में ह्दय, सांस, बुखार और डायरिया के 22 से अधिक मरीजों को भर्ती कराया गया। उधर, ओपीडी में भी इन बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ी है। सांस की समस्या होने पर हरचंदपुर क्षेत्र के सरावां की माधुरी 69 और कप्तान का पुरवा निवासी जितेंद्र 36 को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान दोनों ही मरीजों की मौत हो गई। सोमवार को सांस, डायरिया, बुखार और सीने में दर्द की समस्या के सुंदरलाल 50 अभय 3 असलम 4 फैजान 13 आलिया 10 राघवेंद्र 56 सरोज देवी 55 समेत 22 मरीजों को भर्ती करके इलाज शुरू किया गया। ठंड के कारण मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बच्चों में निमोनिया का खतरा भी बढ़ रहा है। उधर, ओपीडी में भी मरीज बढ़े हैं। मेडिसिन विभाग के बाहर चिकित्सीय सलाह लेने के लिए मरीजों की भीड़ रही। यहां चार सौ से अधिक मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचे। दवा काउंटर पर अपराह्न दो बजे के बाद भी लाइन दिखी। सीएमएस डॉ. प्रदीप अग्रवाल बताया कि जिला अस्पताल में इलाज और जांच के पर्याप्त बंदोबस्त हैं। वार्डों में मरीजों को ठंड से बचाने के बंदोबस्त भी किए गए हैं। ठंड बढ़ने के कारण सांस की समस्या और दिल के रोगियों की संख्या बढ़ रही है। लोग एहतियात बरतें। समस्या होने पर बिना देर किए चिकित्सीय सलाह लें।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular