Sunday, December 14, 2025
spot_img

14.1 C
Delhi
Sunday, December 14, 2025
spot_img

Homeउत्तर प्रदेशठगों ने बनाई राज्यमंत्री की फर्जी सोशल मीडिया आईडी, लोगों से किया...

ठगों ने बनाई राज्यमंत्री की फर्जी सोशल मीडिया आईडी, लोगों से किया वसूली का प्रयास

रामसनेहीघाट, बाराबंकी- सख्त कानून के बनाए जाने के बाद भी ठग अपनी आदत से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामले उत्तर प्रदेश सरकार में खाद्य रसद एवं नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री सतीश शर्मा दरियाबाद विधानसभा विधायक की फर्जी सोशल मीडिया आई डी बनाकर, धन मांगने का है।
साइबर ठगों ने राज्यमंत्री की फोटो लगाकर सोशल मीडिया पर फर्जी आई डी बना डाली। फिर साइबर ठगों ने राज्यमंत्री के जान पहचान के लोगों के पास संदेश भेज कर धन मांगा। मामला जैसे ही राज्यमंत्री  के संज्ञान में आया तुरंत ही उन्होंने अपने एक्स ट्विटर पर इसकी जानकारी जनता को दी। राज्यमंत्री की शिकायत पर बाराबंकी पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular