Homeउत्तर प्रदेशडंपर की टक्कर से टूटा रेलवे फाटक

डंपर की टक्कर से टूटा रेलवे फाटक

7 / 100 SEO Score

बछरावां, रायबरेली – लखनऊ-रायबरेली रेलखंड के बछरावां रेलवे स्टेशन के निकट लालगंज रोड की क्रॉसिंग पर रविवार सुबह तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से फाटक टूट गया। घटना से फाटक के तीन टुकड़े हो गए। गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ, क्योंकि कुछ ही पल में इस क्रॉसिंग से इंटरसिटी एक्सप्रेस पास होने वाली थी। हादसे की वजह से दो घंटे तक क्रॉसिंग पर जाम लगा रहा। घटना उस समय घटी, जब लखनऊ से प्रयागराज जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस बछरावां स्टेशन पहुंची। इस ट्रेन को पास कराने के लिए लालगंज रोड की क्रॉसिंग को बंद किया गया। इसी बीच तेज रफ्तार डंपर पहुंचा और फाटक से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि फाटक के तीन खंड हो गए। गनीमत रही कि डंपर रुक गया और रेलवे ट्रैक तक नहीं पहुंच सका। घटना के बाद डंपर चालक वाहन को छोड़कर भाग गया। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत स्लाइडिंग गेट लगाकर ट्रेन को पास कराया गया। इसके बाद क्रॉसिंग पर मरम्मत कार्य शुरू हुआ। पहले घटना और उसके बाद मरम्मत कार्य के चलते करीब दो घंटे तक लालगंज रोड पर वाहनों का आवागमन बाधित रहा। इस दरम्यान ट्रेनों को स्लाइडिंग गेट लगाकर धीमी रफ्तार से पास कराया जाता रहा। घटना की खबर लगते ही रेलवे सुरक्षा बल मौके पर पहुंची और डंपर को कब्जे में ले लिया। स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि तीन घंटे बाद दूसरा गेट लगाकर क्रॉसिंग की व्यवस्था दुरुस्त कर ली गई। आरपीएफ प्रभारी दिनेश शर्मा ने बताया कि गेटमैन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
 

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular