Homeउत्तर प्रदेशडम्फर की जोरदार टक्कर से पानी में जा गिरी ट्रैक्टर ट्राली, दबकर...

डम्फर की जोरदार टक्कर से पानी में जा गिरी ट्रैक्टर ट्राली, दबकर चालक की हुई दर्दनाक मौत

7 / 100 SEO Score

मसौली, बाराबंकी – लखनऊ अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ग्राम प्रतापगंज के निकट गन्ने की खोई लाद कर जा रहे ट्रैक्टर ट्राली मे अज्ञात डम्फर ने टक्कर मार दी। जिससे गहरे नाले मे गिरे ट्रैक्टर चालक की ट्रैक्टर के नीचे दबकर दर्दनाक मौत हो गयी है। वही ट्रैक्टर के बोनट पर बैठा युवक उछल कर दूर जा गिरा और उसकी जान जाते जाते बाल बाल बच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सतरिख थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर निवासी शिवदत्त पुत्र रामनरेश मौथरी स्थित आरबीएफ भट्टे पर ट्रैक्टर चलाने का काम करता है शनिवार की भोर करीब 4 बजे ट्रैक्टर चालक शिवदत्त अपने साथी रामू पुत्र शिवलाल के साथ रुदौली स्थित गन्ना मिल से खोई लाद कर भट्टे पर जा रहा था हाइवे पर स्थित प्रतापगंज गांव के निकट पीछे से आ रहे अज्ञात डम्फर ने टक्कर मार दी जिससे ट्रैक्टर हाइवे के किनारे करीब 20 फिट गहरे नाले मे जा गिरा जिसके नीचे ट्रैक्टर चालक शिवदत्त की दबकर मौत हो गयी। टक्कर के दौरान ट्रैक्टर के बोनट पर बैठा रामू दूर जाकर गिरा जो बाल बाल बच गया। सूचना पर पहुंची सफदरगंज पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना मे जान गवाने वाले ट्रैक्टर चालक शिवदत्त की दो वर्ष पूर्व शादी हुई थी तथा एक वर्ष की पुत्री निशा है शिवदत्त की मौत की सूचना पाते ही घर व गांव कोहराम मच गया और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक तीन भाइयो मे दूसरे नंबर का भाई था जिसके ऊपर परिवार के भरण पोषण की बड़ी जिम्मेदारी थी।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular