Homeउत्तर प्रदेशडायरिया के चपेट में आने से इलाज के दौरान डेढ़ साल मासूम...

डायरिया के चपेट में आने से इलाज के दौरान डेढ़ साल मासूम की मौत

7 / 100 SEO Score

रायबरेली – रायबरेली जिले में बुखार और डायरिया का कहर बढ़ गया है। डायरिया के चपेट में आने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए डेढ़ साल के मासूम की इलाज के दौरान सोमवार सुबह मौत हो गई। इमरजेंसी में पहुंचे बुखार और डायरिया के 21 मरीजों को भर्ती करके इलाज शुरू किया गया। ओपीडी में भी सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। शहर के बड़ा बहराना निवासी फैजा (डेढ़ साल) पुत्री हलीम को डायरिया के चपेट में आने के बाद बीती 25 अप्रैल को जिला अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया था। सोमवार सुबह इलाज के दौरान मासूम की मौत हो गई।
डायरिया व बुखार के चपेट में आने के बाद इमरजेंसी पहुंचे रामेश्वर (72), प्रतिमा (32), शैलजा (17), राधिका (60), अनिरुद्ध (1), निशा (24), लाली (2), रामरती (67), खातून बानों (52), किरन (16), नीशू (31), रजनी (25), अयोध्या (50) समेत 21 मरीजों को भर्ती करके इलाज शुरू किया गया।
उधर, ओपीडी में सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। गर्मी अधिक होने के कारण सुबह से ही लोग परचा बनवाने के लिए पहुंच गए। ओपीडी कक्षों के बाहर मरीजों की कतार लगी। इसके अलावा दवा काउंटर और पैथोलॉजी में मरीजों को पसीना बहाना पड़ा।
सीएमएस डॉ. प्रदीप अग्रवाल का कहना है कि गर्मी बढ़ने के कारण उल्टी-दस्त और बुखार के मरीज बढ़े हैं। अस्पताल में मरीजों को भर्ती करके इलाज के पर्याप्त बंदोबस्त हैं। लोग धूप में निकलने से बचें। समस्या होने पर अस्पताल पहुंचकर इलाज कराएं।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular