Homeउत्तर प्रदेशडीएम ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन में मचा हड़कंप

डीएम ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन में मचा हड़कंप

7 / 100 SEO Score

बाराबंकी – जनपद के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले जिलाधिकारी कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मंगलवार दोपहर डीएम ऑफिस के आधिकारिक ईमेल पर एक धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ, जिसमें कार्यालय को बम से उड़ाने की बात कही गई थी। धमकी भरा मेल मिलते ही जिला प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में कार्यालय परिसर को खाली कराया गया और मौके पर पुलिस, सेना की बम निरोधक इकाई और खुफिया एजेंसियों की टीमें तैनात कर दी गईं। पूरा परिसर छावनी में तब्दील कर दिया गया है और चप्पे-चप्पे की तलाशी ली जा रही है। बम स्क्वॉड ने डीएम ऑफिस के सामने स्थित अधिवक्ता चेंबर तक की गहन तलाशी ली। हर संदिग्ध वस्तु की बारीकी से जांच की जा रही है। एहतियातन पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और आम नागरिकों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। जिला प्रशासन के आला अधिकारी भी खुद मौके पर मौजूद हैं। सूत्रों के मुताबिक, यह धमकी किसी गहरी साजिश का हिस्सा भी हो सकती है, हालांकि अभी तक किसी विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु की बरामदगी नहीं हुई है। वहीं, मौके पर मौजूद एक अधिवक्ता ने बताया कि डीएम ऑफिस को एक मेल प्राप्त हुआ। जिसमें बम की बात कही गई थी। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आईं और पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया। फिलहाल पुलिस और खुफिया टीमें धमकी देने वाले की पहचान में जुटी हैं। यह धमकी एक शरारती तत्व की करतूत है या किसी बड़ी साजिश की भूमिका दृ इस पर हर पहलू से जांच की जा रही है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular