बाराबंकी- कलेक्ट्रेट परिसर स्थित लोकसभागार में मंगलवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह सहित अधिकारियों और कर्मचारियों ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया।
जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री सत्येंद्र कुमार ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि, भारत की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने में सरदार वल्लभ भाई पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके आदर्शो को आत्मसात करते हुए हमें राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत करने अपना योगदान देना चाहिए। जिससे विकसित भारत के सपने को हम जल्द साकार कर सके।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी श्री विवेकशील, उपजिलाधिकारी सुश्री मधुमिता सिंह सहित कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
डीएम ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ
RELATED ARTICLES




