Homeउत्तर प्रदेशडीजे पर गाना बजाने को लेकर दो पक्षों के मध्य जमकर हुई...

डीजे पर गाना बजाने को लेकर दो पक्षों के मध्य जमकर हुई मारपीट, आधा दर्जन हुए जख्मीं

7 / 100 SEO Score

सिद्धौर, बाराबंकी – असंद्रा थाना क्षेत्र में बीती रात बारात में डीजे पर गाना बजाने को लेकर दो पक्षों के मध्य जमकर मारपीट हुई जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए।इस दौरान कई वाहनों के शीशे भी तोड़ दिए गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने बिगड़ती स्थिति संभाली।घायलों को उपचार के लिए सीएचसी सिद्धौर ले जाया गया जहां से दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना थाना क्षेत्र के साल्हाभारी गांव की है। गांव निवासी रघुनंदन वर्मा की पुत्री की बारात कोठी थाना क्षेत्र के जाफरपुर मजरे बिबियापुर घाट गांव से आई थी।गांव से करीब एक किलोमीटर दूर जमलापुर गांव स्थित मेला मैदान में बारातियों के रुकने की व्यवस्था थी। द्वार पूजा व जयमाल आदि की रस्म होने साथ मेला मैदान में हो रहे डीजे डांस को देखने आए जमलापुर के रामू यादव और बारातियों के मध्य डीजे पर बज रहे गाने को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद रामू वहां से चले गए। कुछ देर बाद वह अपने परिजनों के साथ फिर पहुंचे और बारातियों पर लाठी डंडे व बैट से हमला कर दिया। इससे बारात में भगदड़ मच गई।एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा। घटना में रंजीत वर्मा, शैलेंद्र, प्रवेश व परमानंद समेत आधा दर्जन बाराती चोटिल हुए हैं। इस दौरान दूल्हे की कार समेत कई वाहनों के शीशे भी तोड़ दिए गए। सूचना पर चैकी इंचार्ज सिद्धौर रामप्रकाश मिश्र मयफोर्स के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए सीएचसी सिद्धौर पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने शैलेंद्र व प्रवेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। असंद्रा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular