Homeउत्तर प्रदेशडीजे पर नाचते गाते हुए बैड बाजा के साथ निकली शिव बारात

डीजे पर नाचते गाते हुए बैड बाजा के साथ निकली शिव बारात

7 / 100 SEO Score

जैदपुर, बाराबंकी – नगर पंचायत जैदपुर मोहल्ला उसरी पर नगर के शिव भक्तों द्वारा महाशिवरात्रि का आयोजन बहुत ही भव्य तरीके से किया।
डीजे पर नाचते गाते हुए बैड बाजा के साथ शिव बारात मोहल्ला उसरी से शुरू होकर मेहंदी कटरा, महमूदपुर, शिव मंदिरगढ़ी कदीम,से होते हुए माता शीतला देवी मंदिर लोधपुरा से पुनः उसरी पर आकर संपन्न हुई।नगर वासियो ने भूत भावन भगवान भोलेनाथ दूल्हे के रूप में दर्शन किये। बारात का मुख्य आकर्षण भगवान भोलेनाथ के बारातियो की विभिन्न झांकिया थी। शिव बारात को भव्य बनाने के लिए स्थानीय कलाकारों का सहयोग अतुलनीय रहा।शीतला माता मंदिर पर मोहल्ला लोधपुरा निवासी हरिकेश रावत,सरोज रावत, राकेश रावत,कपिल रावत,डॉ मनोज रावत द्वारा बारात का स्वागत किया। शिव भक्तों के अलावा भारी संख्या में स्थानीय पुलिस बल भी बारात के मुख्य आयोजन कर्ता सभासद सुमन राजपूत सहित उपस्थित रहे।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular