Homeउत्तर प्रदेशडॉ विवेक सिंह वर्मा कोे उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए मिला अभिनंदन...

डॉ विवेक सिंह वर्मा कोे उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए मिला अभिनंदन पत्र

7 / 100 SEO Score

बाराबंकी – महाभारत के पात्रों की आत्मकथा लेखन के लिए विख्यात और पद्मश्री से सम्मानित साहित्यकार स्व. मनु शर्मा की 96वीं जन्म जयंती पर सोमवार को गांधी भवन में मनु शर्मा स्मृति व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ विवेक सिंह वर्मा के 50वें जन्मदिवस पर उनका नागरिक अभिनंदन किया गया। इस दौरान उन्हें अभिनंदन पत्र, शॉल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं नेत्र सर्जन डॉ विवेक सिंह वर्मा और गांधीवादी चिंतक राजनाथ ने स्व. मनु शर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके सांसारिक जीवन और साहित्यिक विधा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने कहा कि साहित्यकार मनु शर्मा ने साहित्य की हर विधा में लिखा है। उनकी रचनाएं देश की धरोहर हैं। गांधीवादी राजनाथ शर्मा ने कहा कि साहित्यकार मनु शर्मा बेहद सरल और सादगी पसंद व्यक्ति थे। उनकी सहजता के सभी कायल थे। उन्होंने आपातकाल के विरोध में कई कालजयी कविताएं लिखी, जो आज भी उन स्मृतियों को ताजा करती हैं। सभा का संचालन पाटेश्वरी प्रसाद ने किया।
इस मौके पर सलाहउद्दीन किदवई, सत्यवान वर्मा, विनय कुमार सिंह, मृत्युंजय शर्मा, वीरेंद्र प्रधान, अजय वर्मा बबलू, डॉ कुलदीप सिंह, अशोक जायसवाल, के.पी सिंह, सर्वेश कुमार सिंह, अजय शर्मा, विजय कुमार सिंह मुन्ना, भूपेंद्र सिंह बबलू, राजेश मौर्य, सोनू यादव, राघवेंद्र सिंह, बब्बू अरोड़ा, अनुपम सिंह राठौर, प्रधान सभाजीत सिंह, ओंकार सिंह, सभासद मनीष गौतम, शिवा शर्मा, शकील सिद्दीकी, ज्ञान सिंह यादव, सौरभ द्विवेदी, हसमत अली गुड्डू, अरविंद वर्मा, नीरज दुबे, बराती वर्मा आदि ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular