Wednesday, February 11, 2026
spot_img

19.1 C
Delhi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img

Homeउत्तर प्रदेशतांत्रिक के घर मिले लाखों रुपये, बोरे में निकले कैश और जवाहरात,...

तांत्रिक के घर मिले लाखों रुपये, बोरे में निकले कैश और जवाहरात, पैसों के लिए भिड़े मकान मालिक-शिष्याएं

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक तांत्रिक के घर से लाखों रुपये कैश मिला है। इतना ही नहीं उसके यहां बोरियों में भरकर सोने-चांदी के गहने भी बरामद हुए हैं। पुलिस को इसकी जानकारी तब हुई जब तांत्रिक की दो शिष्याओं के बीच इन पैसों को लेकर विवाद हुआ और मामला पुलिस के पास पहुंचा।
बरेली के बहेड़ी इलाके में ताबीज देने और झाड़-फूंक करने वाले मियां की तबीयत खराब हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। तांत्रिक के पास कितना पैसा है और ये सब कहां रखा है, इसकी जानकारी उसकी दो शिष्याओं को थी। तांत्रिक के पैसों को लेकर मकान मालिक और मियां की शिष्याओं के बीच विवाद हुआ तब ये मामला पुलिस के पास पहुंचा। झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कीमती सामान को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने बोरे में भरकर रुपये बरामद किए और अपने साथ लेकर चली गई। पुलिस ने सेवादार महिलाओं से रुपए और सामान जब्त कर लिए। मियां ने मीडिया से दावा किया कि उसके यहां बरामद होने वाली रकम 20 से 25 लाख रुपए थी लेकिन पुलिस 18 लाख 52 हजार रुपए ही बता रही है।
तांत्रिक के घर से मिले लाखों रुपए:
मियां सैयद अतर अली मूल रूप से सहारनपुर का रहने वाला है। वह बहेड़ी के गुरसौली गांव में रईस के मकान में किराए पर रहता है। जड़ी बूटियों और ताबीजों से लोगों का इलाज करता है। पिछले कुछ दिनों से उसकी तबीयत खराब चल रही थी। शनिवार को अतर अली (52) को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया।
तांत्रिक की संपत्ति को लेकर उनकी सेवादार और मकान मालिक भिड़ गए:
रविवार को अतर अली की संपत्ति को लेकर रामपुर निवासी उसकी सेवादार गुलसफा, कामिल जहां और मकान मालिक रईस भिड़ गए। सेवादार नगदी और सारा सामान लेकर भागने की कोशिश करने लगीं तभी रईस ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची और सारा सामान कब्जे में लिया। सेवादार और मकान मालिक को हिरासत में लेकर बहेड़ी थाने ले गई। सेवादार महिलाएं और मकान मालिक को पूछताछ के बाद छोड़ दिया। पुलिस ने इसकी जानकारी आयकर विभाग को भेज दी है। पुलिस का कहना है कि अब इनकम टैक्स विभाग अपनी कार्रवाई करेगा। मियां को इस रकम का ब्योरा इनकम टैक्स विभाग को देना होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular