कादीपुर, सुल्तानपुर – कोतवाली क्षेत्र के भीटी पहाड़पुर गांव में रविवार सुबह तालाब में डूबने से मासूम बच्चे की मौत हो गई। ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला गया। गांव निवासी महेंद्र कुमार के घर के पीछेे एक तालाब है। सुबह करीब साढ़े आठ बजे महेंद्र का दो वर्षीय पुत्र यशवंत (2) बच्चों के साथ घर के पीछे खेल रहा था। बच्चों के मुताबिक, खेल के दौरान वह तालाब में घुस गया और पानी में डूबने लगा। बच्चों ने जानकारी घर वालों को दी। घर वाले भागकर मौके पर पहुुंचे। घर वालों ने ग्रामीणों के सहयोग से जब तक उसे बाहर निकाला, उसकी मौत हो चुकी थी। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। यशवंत माता-पिता की इकलौता था। बीरी हाजीपुर चौकी इंचार्ज अवधेश रावत ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
तालाब में डूबने से मासूम बच्चे की हुई मृत्यु
RELATED ARTICLES




