Wednesday, February 11, 2026
spot_img

23.1 C
Delhi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img

Homeउत्तर प्रदेशतीन दिन बाद  मगरमच्छ को पकड़ने में वन विभाग टीम नाकामबच्चों से...

तीन दिन बाद  मगरमच्छ को पकड़ने में वन विभाग टीम नाकामबच्चों से लेकर बुजुर्ग तक दहशत

त्रिलोकपुर, बाराबंकी- मसौली थाना क्षेत्र के हबीबपुर गांव में तालाब में तीन दिन पहले  ग्रामीणों द्वारा देखा गया था मगरमच्छ जिसे पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम पिछले दो दिनों से रेस्क्यू अभियान चला रही है लेकिन अभी तक मगरमच्छ को पकड़ने में पूरी तरह से टीम नाकाम रही है
मगरमच्छ को पकड़ने के लिए अब वन विभाग ने जेसीबी से तालाब की सफाई करा रही है जेसीबी से तालाब में लगी जल कुंभी को हटाया जा रहा है वन विभाग टीम का कहना है की  इससे मगरमच्छ को पकड़ने में आसानी हो जायेगी वही तीन  दिन हो गए है लेकिन अभी तक मगरमच्छ को नही  पकड़ा जा सका है  जिससे तालाब के पास बने मकानों में रहने वाले लोगो में दहासात का माहौल बना है और लोग बहुत डरे वा सहमे हुए है तालाब के पास बने मकानों में रहने वाले राकेश, राजेश तिवारी, पंकज मिश्रा, रमेश कुमार, रामानंद, दयाराम, केशव राम गौतम ने बताया की तालाब में मगरमच्छ को जबसे देखा गया है। घर के बच्चे बहुत डरे हुए है तीन दिन से अभी तक बच्चे सो नहीं पा रहे है घर से बाहर बच्चो को नही निकलने दिया जा रहा है जिससे वो खेल नही पा रहे है तीन दिन से घर में किसी को नीद नहीं आई है दिन रात कोई घटना होने की शंका बनी रहती ह
इस बाबत में डिप्टी रेंजर अवनीश दिवेदी ने बताया की जिसीबी से जल कुंभी की सफाई कराई गई है अभी तक मगरमच्छ पकड़ा नही जा सका है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular